Mohali BCA Student Murder: Friend Shot After Party, FIR Filed

Mohali BCA Student Murder: Friend Shot After Party, FIR Filed

खरड़ में दोस्त ने पार्टी के दौरान युवक की हत्या कर दी। दोनों ही हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले थे। मृतक की पहचान 19 वर्षीय शिवांग राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर आरोपी हरविंदर उर्फ हैरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिवांग ऊना के एक सरकारी कॉलेज में बी.सी.ए. का छात्र था और कंप्यूटर कोचिंग के लिए खरड़ आया हुआ था। वह अपने दोस्त हैरी के साथ ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी, जिसके बाद शिवांग हैरी से अलग होकर चंडीगढ़ के सेक्टर-15 में रहने लगा।

शनिवार रात दोस्तों के एक समूह ने खरड़ में पार्टी की। पार्टी के दौरान हैरी ने अचानक एक पिस्तौल दिखाई। सुबह साढ़े चार बजे जब शिवांग मैगी खा रहा था, तभी हैरी ने उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही शिवांग बेड पर गिर पड़ा और उसके सिर से खून बहने लगा। हैरी ने हाथ में पिस्तौल लिए हुए हत्या की बात स्वीकार भी की।

इसके बाद हैरी वहां से फरार हो गया। बाकी दोस्तों ने घरवालों को सूचना दी और पुलिस थाने पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर दो दोस्तों को हिरासत में लेकर घटना की तहत की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version