Sports  

Cricketer Abhishek Sharma Attends Sister’s Wedding Ceremony in Ludhiana

एशिया कप के स्टार और भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा देर रात पंजाब पहुंच गए हैं। वे अपने गुरु और पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरे। अभिषेक ने युवराज के साथ ली गई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं।

बता दें कि टीम इंडिया एशिया कप जीतने के बाद दुबई से बीते दिन ही भारत लौटी थी। टीम कोच गौतम गंभीर के साथ अहमदाबाद पहुंची, जहां से अभिषेक और युवराज सीधे चंडीगढ़ के लिए निकल गए। चंडीगढ़ में कुछ देर आराम करने के बाद अभिषेक अपने होमटाउन लुधियाना पहुंचे हैं।

अभिषेक अब अपनी बहन कोमल की आगामी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। आज से उनकी बहन की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं, जिसमें आज लुधियाना में शगुन की सेरेमनी आयोजित की गई है। अभिषेक की बहन की शादी लुधियाना के यंग एंटरप्रेन्योर और कंटेंट क्रिएटर लोविश ओबराय से हो रही है।

शादी की मुख्य रस्म 3 अक्टूबर को अमृतसर के एक गुरुद्वारे में संपन्न होगी, जबकि 1 और 2 अक्टूबर को घर पर ही अन्य रीति-रिवाज होंगे। इस खास मौके पर अभिषेक पूरी तरह से अपने परिवार के साथ हैं और कई सीनियर क्रिकेटरों के भी शादी में शामिल होने की उम्मीद है।

Exit mobile version