राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देशवासियों से उनके सपनों का भारत बनाने का आह्वान किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा, शांति और सहिष्णुता का संदेश दिया था। उन्होंने छुआछूत, अशिक्षा, नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वे हमेशा समाज के कमजोर वर्गों को समर्थन और ताकत देते थे।
उन्होंने देशवासियों से गांधीजी के मार्ग पर चलने, देश की सेवा करने और एक स्वच्छ, सक्षम, सशक्त एवं समृद्ध भारत बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि गांधीजी ने चरखे और श्रम की गरिमा के जरिए आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया था। उनका जीवन और आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।