Jind Minor Gives Birth to Stillborn, Police Investigate Rape Allegation

Jind Minor Gives Birth to Stillborn, Police Investigate Rape Allegation

जींद के सिविल अस्पताल में एक दुखद मामला सामने आया है, जहाँ एक नाबालिग लड़की ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। घटना शनिवार देर शाम की है, जब परिजन पेट में दर्द की शिकायत के साथ लड़की को अस्पताल लेकर पहुँचे। वहाँ जाँच के दौरान पता चला कि वह 17 वर्षीया लड़की गर्भवती है, जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।

लड़की जींद शहर की एक कॉलोनी में रहती है। पुलिस जाँच में पता चला कि पीड़िता दरअसल दूसरे जिले की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ यहाँ रह रही थी। इससे पहले उसका परिवार शहर के दूसरे इलाके में रहता था।

लड़की की माँ की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना दिसंबर 2024 के अंत में हुई बताई जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि नाबालिग को किसने निशाना बनाया। पीड़िता और उसके परिवार ने भी दोषी व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

पुलिस ने भ्रूण का पोस्टमार्टम करने के लिए उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा कि भ्रूण कितने महीने का था। जींद सिटी थाने के जाँच अधिकारी के अनुसार, अभी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *