MP Police, Haryana WCD, and UP PGT: Latest Job & Education Bulletin

MP Police, Haryana WCD, and UP PGT: Latest Job & Education Bulletin

नमस्कार! आज की बड़ी खबरें… MP पुलिस में 7500 भर्तियां निकली हैं, हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग में 479 पदों पर आवेदन चल रहे हैं और UP PGT परीक्षा एक बार फिर स्थगित हो गई है।

करेंट अफेयर्स

महिला क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप का आगाज
30 सितंबर से महिला क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप शुरू हो गया है, जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है। पहला मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 2 नवंबर को होगा। इस वर्ल्ड कप में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमें शामिल हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विजय कुमार मल्होत्रा का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे 1980 में दिल्ली भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष रहे थे। मल्होत्रा दिल्ली से 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे। उन्होंने 1999 के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी हराया था।

अमेरिका ने विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ की घोषणा की
अमेरिका ने विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री को विदेशी कंपनियों ने ‘चुरा’ लिया है। हालाँकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह टैरिफ किस तरह और किस हिस्से पर लगेगा।

चीन में बना दुनिया का सबसे ऊंचा पुल
चीन के दक्षिणी प्रांत गुइझोउ में हुआजियांग ग्रांड कैन्यन ब्रिज शुरू हो गया है। यह पुल एक नदी और विशाल घाटी के ऊपर 625 मीटर की ऊंचाई पर बना है, जो इसे दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बनाता है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 565 मीटर ऊंचे बेइपानजियांग ब्रिज के नाम था। इस पुल के बनने से चीन के कई पहाड़ी इलाकों के बीच संपर्क आसान होगा।

टॉप जॉब्स

MP पुलिस में 7500 पदों पर भर्ती
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस विभाग में 7500 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर 6 अक्टूबर कर दिया गया है। उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार का मौका 4 अक्टूबर तक है। लिखित परीक्षा 30 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी।

हरियाणा WCD में 479 पदों पर वैकेंसी
हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) ने मिशन वात्सल्य, मिशन शक्ति, चाइल्ड हेल्पलाइन और महिला हेल्पलाइन जैसी योजनाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट आधार पर है और उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

टॉप स्टोरी

UP PGT परीक्षा फिर से स्थगित
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPSESSB) ने PGT 2025 परीक्षा को फिर से स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर को होनी थी। आयोग ने अभी नई तिथि की घोषणा नहीं की है। नई डेट की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी की जाएगी। गौरतलब है कि 26 सितंबर को आयोग की अध्यक्ष कीर्ति पांडेय ने इस्तीफा दे दिया था।

हरियाणा यूनिवर्सिटी में प्रोफेसरों को सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी
हरियाणा की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU), रोहतक में प्रोफेसरों और नॉन-टीचिंग स्टाफ को सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर ड्यूटी लगाए जाने पर विवाद हो गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक प्रॉक्टोरियल ड्यूटी लगाई है। वहीं, टीचर्स संगठन ने इसे शिक्षकों को परेशान करने वाला कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *