पंजाब में 4 अक्टूबर से मौसम में बदलाव, कई जगहों पर बारिश की संभावना

पंजाब में 4 अक्टूबर से मौसम में बदलाव, कई जगहों पर बारिश की संभावना

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने अचानक करवट बदली है। मानसून के जाने के बाद भी मंगलवार रात कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है।

हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, अगले दिनों में फिर से धूप खिलने वाली है। 3 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इसके बाद 4 अक्टूबर को कुछ जगहों पर और 5 व 6 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राज्य में तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है। औसत अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। बठिंडा मंगलवार को सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर में बने दबाव के क्षेत्र के कारण हवाओं के रुख में बदलाव की संभावना है। इस वजह से अगले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

प्रमुख शहरों में आज का मौसम:

  • अमृतसर: धूप खिलेगी, तापमान 23 से 36 डिग्री के बीच रहेगा।
  • जालंधर: धूप खिलेगी, तापमान 23 से 35 डिग्री के बीच रहेगा।
  • लुधियाना: धूप खिलेगी, तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच रहेगा।
  • पटियाला: धूप खिलेगी, तापमान 24 से 36 डिग्री के बीच रहेगा।
  • मोहाली: धूप खिलेगी, तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *